सुल्तानपुर में राजस्व टीम पर हमले का मामला:लेन-देन में हुआ विवाद, गाली-गलौज के चलते हुई थी मारपीट

Nov 04, 2026 - 10:31
0
सुल्तानपुर में राजस्व टीम पर हमले का मामला:लेन-देन में हुआ विवाद, गाली-गलौज के चलते हुई थी मारपीट
सुल्तानपुर में राजस्व टीम और खनन माफियाओं में लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हुआ था। नौबत इतनी बिगड़ी की बात गाली-गलौज तक आ गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने नशा कर रखा था। इस दौरान जैसे ही नायब तहसीलदार ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे आरोपी उग्र हुए और पिटाई शुरू कर दिया। पूरा मामला कोतवाली नगर के रामनगर अमलिया गांव का है। सोमवार देर रात क्षेत्रीय लेखपाल सुमित कुमार वर्मा, लेखपाल बृजेश कुमार सिंह और नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र कुमार यादव अवैध खनन रोकने पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों से सेटिंग-गेटिंग के बाद ही यहां मिट्टी ढुलाई का कार्य चल रहा था। जिसकी डील पहले ही तय थी। मौके पर जो धनराशि मांगी गई उसकी आधी धनराशि आरोपी देने को तैयार थे। बाकी कार्य होने के बाद देने को कह रहे थे जिस पर बात इतनी बढ़ी की गाली गलौज और मारपीट तक बढ़ गई। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में सामने आया कि गोलू सिंह, संदीप सिंह और 10-15 अज्ञात लोगों ने नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र कुमार यादव को जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनके पैर व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा, शिकायतकर्ता के साथ भी लात-घूंसों से मारपीट की गई, भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई। घायल नायब तहसीलदार और लेखपालों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया है। इस मामले में जहां लेखपाल सुमित कुमार की तहरीर पर जहां एक मुकदमा लिखा गया वहीं खनन निरीक्षक दयाल सिंह ने भी नहीं एक केस दर्ज कराया है। वहीं मंगलवार रात एसपी विनीत जायसवाल ने चौकी प्रभारी गोड़वा रामनगर इमलिया विनोद कुमार पटेल, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कनौजिया और कांस्टेबल आनंद कुमार यादव को निलंबित किया है। बताया गया कि जांच में सामने आया कि उस स्थान परविगत कई दिनों से मिट्टी खनन का कार्य संचालित हो रहा था जिसकी जानकारी चौकी प्रभारी एवं चौकी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को होनी चाहिए थी। ऐसे में उनकी संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User