अखिलेश बोले- धीरेंद्र शास्त्री को ब्रज-अवध में आने नहीं देंगे:यदुवंशियों-रघुवंशियों की भावनाएं आहत कीं; प्रतापगढ़ में राजा भैया की कथा में आना है

Nov 04, 2026 - 10:15
0
अखिलेश बोले- धीरेंद्र शास्त्री को ब्रज-अवध में आने नहीं देंगे:यदुवंशियों-रघुवंशियों की भावनाएं आहत कीं; प्रतापगढ़ में राजा भैया की कथा में आना है
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान कृष्ण और राम पर दिए बयानों पर निशाना साधा है। उन्होंने बुधवार को नाम लिए बिना सोशल मीडिया पर लिखा- इन्होंने यदुवंशियों और रघुवंशियों दोनों की भावनाएं आहत की हैं। अब इन्हें न ब्रज में प्रवेश मिलेगा, न अवध में। अखिलेश का बयान इसलिए अहम है, क्योंकि धीरेंद्र शास्त्री की अगली कथा प्रतापगढ़ के कुंडा में 17 से 20 नवंबर तक होनी है। कथा राजा भैया करवा रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी करके विवादों में हैं। उनके 2 वीडियो वायरल हैं, इसमें वो भगवान श्रीराम की तुलना श्रीकृष्ण से करते हुए दिख रहे हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने कहा था- 'तुम अपने वाले ठाकुरजी की एक भी फोटो देख लो। खड़े भी होते हैं, तो तीन जगह से टेढ़े। पांव के ऊपर पांव, कहीं कमर लचकाएं और टेढ़ी गर्दन करके बंसी बजाते हैं।' खबर लगातार अपडेट की जा रही है--

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User