PDA ने 10 बीघे में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की:प्रयागराज में दो जगह कार्रवाई; आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की तैयारी

Nov 04, 2026 - 20:50
0
PDA ने 10 बीघे में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की:प्रयागराज में दो जगह कार्रवाई; आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की तैयारी
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने बुधवार को जोन-4 के करछना तहसील स्थित देवरख उपरहार में करीब 10 बीघे जमीन पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की। टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर बुलडोजर चलाकर कॉलोनियां हटाईं। PDA की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, पहली कार्रवाई मौजा देवरख उपरहार, परगना अरैल में करीब तीन बीघे जमीन पर हुई। यह प्लाटिंग राजेश शुक्ला, कुलदीप महरा और अन्य लोगों ने की थी। इसके बाद इसी मौजे में लालजी कुशवाहा, अरविंद निषाद, शनि दीक्षित और अन्य लोगों की ओर से करीब सात बीघे जमीन पर की गई प्लाटिंग ध्वस्त की गई। प्राधिकरण ने बताया कि संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी जाएगी। कार्रवाई जोनल अधिकारी के आदेश पर हुई। मौके पर भवन निरीक्षक कुंवर आनंद, सुपरवाइजर और PDA प्रवर्तन टीम मौजूद थी। PDA ने निर्माणकर्ताओं और विकासकर्ताओं से कहा है कि प्राधिकरण क्षेत्र में तलपट मानचित्र मंजूर कराने के बाद ही प्लाटिंग और विकास कार्य करें। आम लोगों से बिना मंजूरी वाली कॉलोनियों और बाढ़ क्षेत्र (HFL) में जमीन खरीदने-बेचने से बचने की अपील की गई है। प्राधिकरण ने कहा कि अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User