ईसीसीई एजुकेटर्स के चयन के लिए आज होगी परीक्षा:गाजीपुर में 510 अभ्यर्थी होंगे शामिल, मेरिट अंकों के आधार पर चयन

Nov 04, 2026 - 11:37
0
ईसीसीई एजुकेटर्स के चयन के लिए आज होगी परीक्षा:गाजीपुर में 510 अभ्यर्थी होंगे शामिल, मेरिट अंकों के आधार पर चयन
गाजीपुर के परिषदीय विद्यालयों में ईसीसीई एजुकेटर्स की नियुक्ति के लिए बुधवार को लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा दोपहर 3 से शाम 4 बजे तक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महुआबाग में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को दोपहर 2 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। जिले के 170 विद्यालयों में ईसीसीई एजुकेटर्स की तैनाती होनी है। भर्ती के लिए पोर्टल पर आवेदन करने वालों में से रैंडम आधार पर 510 अभ्यर्थियों को चुना गया था। उनके शैक्षिक और अन्य दस्तावेजों की जांच क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में हुई। जांच पूरी होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि अंतिम चयन लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर होगा। नियुक्ति का उद्देश्य विद्यालयों में छोटे बच्चों की देखभाल, बुनियादी शिक्षा और सर्वांगीण विकास को बेहतर बनाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User