त्योहारों पर टूंडला होकर चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें:आनंद विहार-सबौर और नई दिल्ली-हावड़ा के बीच नवंबर में अतिरिक्त फेरे

Nov 04, 2026 - 12:26
0
त्योहारों पर टूंडला होकर चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें:आनंद विहार-सबौर और नई दिल्ली-हावड़ा के बीच नवंबर में अतिरिक्त फेरे
फिरोजाबाद में त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी आरक्षित विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनें टूंडला जंक्शन होकर गुजरेंगी। इससे दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 04066/04065 आनंद विहार टर्मिनल-सबौर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। 12 और 13 नवंबर को संचालित आनंद विहार से सबौर जाने वाली ट्रेन छह, सात, 11 और 12 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन सुबह 8:15 बजे टूंडला पहुंचेगी और 8:17 बजे रवाना होगी। वापसी में सबौर से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन सात, आठ, 12 और 13 नवंबर को संचालित होगी। यह टूंडला जंक्शन पर सुबह 6:30 बजे पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद रवाना होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 04054/04053 नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली आरक्षित विशेष एक्सप्रेस का भी संचालन किया जाएगा। नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली ट्रेन चार, पांच, सात, 11 और 12 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन टूंडला जंक्शन पर रात 10:58 बजे पहुंचेगी और 11 बजे रवाना होगी। वापसी में हावड़ा से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन छह, सात, नौ, 13 और 14 नवंबर को संचालित होगी। यह ट्रेन टूंडला स्टेशन पर रात 12:58 बजे पहुंचेगी और 1 बजे रवाना होगी। आनंद विहार-सबौर विशेष ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी के तीन, एसी तृतीय श्रेणी के 11 और दो एसएलआर कोच सहित कुल 16 डिब्बे होंगे। वहीं नई दिल्ली-हावड़ा विशेष ट्रेन में एसी तृतीय श्रेणी के दो, स्लीपर के आठ, सामान्य श्रेणी के चार और दो एसएलआर कोच लगाए जाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करने की अपील रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के समय और अन्य जानकारियां रेलवे पूछताछ सेवा अथवा आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User