एमएलसी चुनाव में डॉ. मानसिंह की जीत पर जश्न:मिठाई बांटी और पटाखे दागे, समाजवादी विचारधारा की जीत बताया
प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को 27,663 मतों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस शानदार जीत के बाद जालौन नगर में सपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे (गोले) दागकर जोरदार जश्न मना
या। गांधी स्मारक बस स्टैंड पर जुटे सपा कार्यकर्ता, एक-दूसरे को दी बधाई समाजवादी पार्टी नगर जालौन के तत्वावधान में बुधवार को महात्मा गांधी स्मारक बस स्टैंड पर जीत का जश्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशी जताई और इस जीत को आम जनता का समर्थन व समाजवादी विचारधारा की बड़ी जीत करार दिया। कार्यकर्ताओं बोले- इस जीत से पार्टी मजबूत होगी और बढ़ेगा मनोबल जश्न में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का यह परिणाम दर्शाता है कि पढ़े-लिखे युवा और स्नातक वर्ग सपा की नीतियों में विश्वास जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत से पूरे प्रदेश में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढ़ेगा। मिठाई बांटने के दौरान दर्जनों सपा पदाधिकारी रहे मौजूद जश्न मनाने के इस कार्यक्रम में सपा नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी, हाजी मंसब खान, मानसिंह वर्मा, गुलाब सिंह जाटव, दीपू त्रिपाठी, थोपन यादव, हरिश्चन्द्र यादव, सुरेशराव डेंगरे, बारे कक्का, रमाकांत निरंजन, लल्लू भैया विश्वकर्मा, सरताज वारसी, विनय श्रीवास्तव, नरसिंह यादव, गजराज कुशवाहा, संतराम कुशवाहा, कल्लू महाराज उरगांव, नीलूराजा हरदोई, अनिल प्रजापति, अनुराग यादव, इमरान अंसारी, सोमिल याज्ञिक, निशांत पाठक, राजू यादव, अनस अहमद, अमर सोनी, कमलेश यादव, इरशाद मेंबर, जाकिर सिद्दीकी, राहुल यादव, शौकीन राइन और जुबैर राइन समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)