कांग्रेस,सपा,बसपा है भाजपा की सहयोगी पार्टी:डॉ करन बोले-2027 यूपी विस चुनाव से पहले एमआईएम को बूथ स्तर पर मजबूत करेंगे
हाल ही में एमआईएम पार्टी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेसी नेता डॉ करन त्रिपाठी के स्वागत कार्यक्रम में एमआईएम पार्टी अयोध्या जिला कार्यालय में पार्टी के जिलाअध्यक्ष शोएब वारसी के नेतृत्व में डॉ करन त्रिपाठी का पार्टी के सभी पदाधिकारियों के द्वारा जोरदार स्वागत और अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर डॉ करन त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस,बसपा,समाजवादी पार्टी ही भाजपा का सहयोग कर रही है। इन पार्टियों ने हमेशा से अपने स्वार्थो की पूर्ति के लिए मुस्लिमों,दलितों,ब्राह्मणों को एक वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया एवं सत्ता में काबिज रहने और परिवारवाद, तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने के साथ भाजपा को फायदा पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। देश की राजनीति में सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहें असदुद्दीन ओवैसी
ऐसे में भाजपा सरकार के तानाशाही के खिलाफ आज के इस दौर में संवैधानिक रूप से एमआईएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब गरीबों, किसानों, महिलाओं, मुस्लिम, दलित, ब्राह्मण के शोषित, वंचित और युवाओं की आवाज बनकर देश के राजनीति में सकारात्मक रूप से एक नयी दिशा देने का कार्य कर रहें हैं।
डॉ करन त्रिपाठी ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव से पूर्व एमआईएम पार्टी को पूरे उत्तरप्रदेश में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे। हम सब डॉ करन त्रिपाठी के साथ मजबूती से खड़े
आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शोएब वारसी ने कहा कि शानदार व्यक्तित्व के धनी, मिलनसार और सबका सम्मान करने वाले डॉ करन त्रिपाठी जी के पार्टी में आने से उनके लंबे अनुभव, कार्यशैली से निश्चित तौर पर एमआईएम पार्टी मजबूत होगी और इसके लिए हम सब डॉ करन त्रिपाठी के साथ मजबूती से खड़े है।
डॉ करन त्रिपाठी के स्वागत करने वालों में सेंट्रल प्रदेश सचिव शहनवाज सिद्दीकी,महानगर अध्यक्ष शाकिर अंसारी, जिला महासचिव डॉ शोएब खान, रुदौली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शेर अफगान, अयोध्या नगर निगम के पूर्व प्रत्याशी रेहान सिद्दीकी, जिला मीडिया प्रभारी शोएब अंसारी, शमीम राईन, मो आरिफ, सिराजुद्दीन, सुहैल राईन, शादान अंसारी, फैज, सुफियान, शाहिद, तैय्यब आदि लोग मौजूद रहे।
समापन पर डॉ करन त्रिपाठी ने एमआईएम पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए मिलकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)