विदेश में नौकरी का झांसा देकर 1.20 लाख ठगे:दिल्ली भागने की फिराक में बस स्टैंड से दबोचा,6,560 रुपए बरामद

Nov 06, 2026 - 15:27
0
विदेश में नौकरी का झांसा देकर 1.20 लाख ठगे:दिल्ली भागने की फिराक में बस स्टैंड से दबोचा,6,560 रुपए बरामद
बिजनौर जिले की शेरकोट पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.20 लाख रुपए हड़पने के आरोपी नवेद अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। शेरकोट के मोहल्ला कोटरा निवासी पीड़ित महबूब अहमद पुत्र इसरार अहमद ने 5 नवंबर को थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि मोहल्ला कायस्थान निवासी नवेद अहमद पुत्र वशी अहमद ने विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे 1.20 लाख रुपए ठग लिए। नौकरी न मिलने पर जब पीड़ित ने रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने महबूब और उनके भाई के साथ मारपीट, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दिल्ली भागने के दौरान पुलिस ने दबोचा तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस को शुक्रवार को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस का इंतजार कर रहे आरोपी नवेद को गिरफ्तार कर लिया। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली भागने की योजना बना रहा था। पुलिस ने उसकी तलाशी लेकर ठगी की रकम में से बचे 6,560 रुपए बरामद किए। इस बरामदगी के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है। अनेक लोगों को ठगने की कबूली बात, निजी खर्चों में उड़ाई ठगी की रकम पुलिस पूछताछ में आरोपी नवेद अहमद ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का लालच देकर मोटी रकम ऐंठता था। महबूब से ठगे गए 1.20 लाख रुपए में से अधिकांश हिस्सा उसने अपने निजी खर्चों में उड़ा दिया। इसके साथ ही आरोपी ने कई अन्य भोले-भाले लोगों को भी इसी तरह ठगी का शिकार बनाने की बात स्वीकार की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User