डीएम ने बाजारों में सफाई-व्यवस्था परखी, मिट्टी के दीये खरीदे:दीपावली पर स्थानीय कारीगरों और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील
कासगंज में दीपावली से पहले शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने बाजारों, सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों और नगर निकाय के कर्मचारियों को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। कूड़ा उठाने और नालियों की सफाई पर जोर डीएम ने कहा कि त्योहार के दौरान कूड़ा समय से उठाया जाए और नालियों की नियमित सफाई कराई जाए। बाजारों में पर्याप्त कूड़ेदान और रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कारीगरों से खरीदे मिट्टी के दीये निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्थानीय कारीगरों के बनाए मिट्टी के दीये खरीदे। उन्होंने कहा कि मिट्टी के दीये भारतीय परंपरा और संस्कृति के प्रतीक हैं। स्थानीय उत्पादों की खरीदारी से कुम्हारों और कारीगरों को आर्थिक मदद मिलती है और उनके पारंपरिक काम को बढ़ावा मिलता है। डीएम ने लोगों से दीपावली पर स्थानीय कारीगरों के मिट्टी के दीये और स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील की। साथ ही घरों के आसपास सफाई रखने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को सफाई, सुरक्षा और जनसुविधाओं की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। अंत में डीएम ने जिले के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)