ललितपुर में बसपा ने रैली को लेकर शुरू की तैयारी:6 दिसंबर को लखनऊ में होगी, मायावती को CM बनाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

Nov 06, 2026 - 16:32
0
ललितपुर में बसपा ने रैली को लेकर शुरू की तैयारी:6 दिसंबर को लखनऊ में होगी, मायावती को CM बनाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
ललितपुर में बहुजन समाज पार्टी ने 6 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसे लेकर शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें रैली को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करने की रणनीति बनाई गई। मायावती करेंगी कार्यकर्ताओं को संबोधित बैठक में बताया गया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर 6 दिसंबर को लखनऊ में रैली आयोजित की जाएगी। इसमें बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी और आगामी रणनीति का ऐलान करेंगी। झांसी मंडल प्रभारी रविकांत मौर्य ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को रैली में पहुंचने के लिए प्रेरित करें। पांचवीं बार मायावती को CM बनाने का संकल्प बैठक के दौरान रविकांत मौर्य ने कार्यकर्ताओं के दोनों हाथ उठवाकर रैली को सफल बनाने का संकल्प दिलाया। साथ ही मायावती को पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए भी कार्यकर्ताओं से संकल्प लेने को कहा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद अहिरवार ने की। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक चली इस बैठक में 50 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User