एटा में जमीन विवाद में मां-बेटी घायल:दो सगे भाइयों के परिवार की महिलाएं भिड़ीं, 4 लोगों पर FIR
एटा जिले के सकरौली थाना क्षेत्र के बारह समसपुर गांव में जमीन के विवाद में दो सगे भाइयों के परिवार की महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। इसमें मां-बेटी घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया। लिखित शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। घटना गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे की है। घायलों की पहचान रघुवीर की बेटी हेमवती और पत्नी भूदेवी के रूप में हुई है। दोनों के सिर और शरीर पर चोटें आई हैं। मारपीट का वीडियो शुक्रवार को सामने आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रघुवीर और रामेश्वर सगे भाई हैं। दोनों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर मुकदमा चल रहा है। घायल पक्ष का आरोप है कि राधेश्याम पक्ष ने खेत में जबरन मेड़ डाल दी थी। इसका विरोध करने पर मारपीट की गई। घायल पक्ष ने विष्णु पुत्र राधेश्याम, गायत्री पत्नी राधेश्याम, किरण पत्नी विष्णु और तारा पत्नी रामू के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। मेडिकल परीक्षण के लिए पहुंची हेमवती ने बताया कि उनकी मां खेत की ओर जा रही थीं। तभी विष्णु, गायत्री, राधे, रामू, तारा और किरण ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। हेमवती के मुताबिक, बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उनके सिर पर दरांती से वार किया और लाठी-डंडों से पीटा। सकरौली थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच जमीन का विवाद है। धारा 24 के तहत मामला न्यायालय में विचाराधीन है। महिलाओं के बीच झगड़े की लिखित शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)