एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बलिया की उपलब्धि:चैंपियन ट्रॉफी किया अपने नाम; संकुल की टीम ने दौड़ में जीते गोल्ड मेडल

Sep 25, 2026 - 18:35
0
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बलिया की उपलब्धि:चैंपियन ट्रॉफी किया अपने नाम; संकुल की टीम ने दौड़ में जीते गोल्ड मेडल
बलिया संकुल ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। खिलाड़ियों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर और 3000 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल जीते। लंबी कूद, ऊंची कूद और ट्रिपल जंप में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। क्रॉस कंट्री में भी गोल्ड मेडल के साथ जीत हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो और गोला फेंक में भी बलिया संकुल के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। यह जीत अनगिनत घंटों की मेहनत, पसीने और संघर्ष की जीत है। बलिया संकुल के इन चैंपियनों ने साबित कर दिया कि जहां हौसले बुलंद हों, वहां इतिहास रचा जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User