राम-मंदिर के कर्मचारी ने ही पहली बार चढ़ावा चोरी देखा:चंपत राय को VIDEO भेजा; पुलिस की चार्जशीट में 10 बड़े खुलासे

Sep 25, 2026 - 18:35
0
राम-मंदिर के कर्मचारी ने ही पहली बार चढ़ावा चोरी देखा:चंपत राय को VIDEO भेजा; पुलिस की चार्जशीट में 10 बड़े खुलासे
अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। इसमें दावा किया है कि पहली बार चढ़ावे के रुपए चोरी होते एक कर्मचारी आनंद कुमार चौधरी ने देखा। उसने ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय को वीडियो भेजा। तारीख थी- 4 जून, 2026। लिखा कि 67 लड़के इस चोरी में शामिल हो सकते हैं। वीडियो में कर्मचारी कमर में नोटो की गड्‌डियां छिपाते हुए दिख रहे थे। यही वो पहला मौका था, जिसके बाद चढ़ावा चोरी की परते खुलती चली गईं। चंपत उस वक्त अयोध्या में नहीं थे। दूसरे दिन यानी 5 जून, 2026 को अयोध्या पहुंचने के बाद डॉ. अनिल मिश्रा, गोपाल राव और डॉ. नरेंद्र ने उस कमरे के CCTV दिखाए। जिसमें कर्मचारियों की करतूत साफ दिख रही थी। 73 हजार 480 पन्नों की चार्जशीट में पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ CCTV फुटेज, मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्य, गवाहों के बयान, बैंक खातों में नकद जमा, संपत्तियों की खरीद और बरामदगी के सबूत पेश किए गए हैं। चार्जशीट के 10 बड़े खुलासे जानिए… 1. बाहरी नहीं, छंटाई-गिनाई के काम में लगे कर्मचारियों ने चोरी की चार्जशीट में पुलिस ने माना कि दान या चढ़ावे तक कोई बाहरी व्यक्ति नहीं पहुंचा। गणना और छंटाई की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारियों ने ही चोरी की। CCTV को अहम सबूत माना गया। जांच रिपोर्ट में अलग-अलग आरोपियों के गणना कक्ष में नोटों से छेड़छाड़, रकम निकालने और इस काम में दूसरे आरोपियों की मदद करते हुए सबूत दिए गए हैं। 2. मोबाइल चैट में नोटों के बंडल छिपाने/हटाने की बातचीत पुलिस ने CCTV के साथ मोबाइल फोन से मिले टेक्स्ट मैसेज को भी महत्वपूर्ण साक्ष्य बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला और लवकुश मिश्रा के बीच कैश के बंडल रखने, छिपाने, अदला-बदली करने और इधर-उधर ले जाने से संबंधित मैसेज मिले हैं। CDR में आरोपियों के बीच लगातार बातचीत होने के सबूत हैं। 3. पुलिस ने माना- चढ़ावा चोरी से संपत्तियां खरीदी पुलिस ने चढ़ावा चोरी के रुपयों को ट्रेक करने के लिए बैंक खातों और संपत्तियों तक को जोड़ा है। जांच में कई आरोपियों व उनके परिजनों के खातों में नकद जमा, जमीन/मकान, कार, बाइक, कैमरा और आभूषण खरीदने के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस ने माना कि ये सब चढ़ावा चोरी के रुपयों से खरीदा गया है। 4. अविनाश शुक्ला CCTV में सबसे ज्यादा बार दिखा पुलिस के मुताबिक CCTV फुटेज में अविनाश शुक्ला उर्फ शनि 85 बार खुद दान/चढ़ावे की रकम हटाते हुए और 4 बार दूसरे आरोपियों की मदद करते हुए दिखाई दिया। उसकी निशानदेही पर 20.39 लाख रुपए, 4,424 अमेरिकी डॉलर, चांदी और सोने के आभूषण और बाद में ब्रेजा कार बरामद करने का दावा किया गया है। 5. लवकुश ने 43.43 लाख की जमीन-मकान संपत्ति खरीदी जांच में पुलिस ने आरोप लगाया कि लवकुश मिश्रा ने पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम 22.52 लाख रुपए की जमीन खरीदी और उस पर करीब 20.91 लाख रुपए मकान निर्माण में खर्च किए। कुल रकम करीब 43.43 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने इसे भी चढ़ावा चोरी से जमा की गई रकम से जोड़ा है। CCTV में लवकुश के 4 बार खुद रकम हटातेऔर 52 बार सह-अभियुक्तों की मदद करते हुए देखा गया। 6. अनुकल्प के पिता का 55 लाख का मकान चढ़ावे के पैसों से आया जांच में अनुकल्प मिश्रा के पिता रविंद्र मिश्रा के नाम खरीदे गए करीब 55 लाख रुपए के मकान के पीछे के फाइनेंस को भी खंगाला गया। रिपोर्ट के अनुसार 29.5 लाख बैंक ट्रांसफर और 25 लाख रुपए नकद भुगतान का विवरण सामने आया। जांच में रिश्तेदारों/परिचितों के खातों के जरिए रकम जमा कराने और बाद में मकान की खरीद में इस्तेमाल होने की बात भी सामने आई। 7. करुणेश के खातों में करीब 78.55 लाख नकद चार्जशीट में करुणेश पांडेय की पत्नी रूपा के SBI खाते में करीब 78.55 लाख रुपए नकद जमा होने का उल्लेख है। इसके अलावा भाई के खातों में भी नकद जमा का विवरण दिया गया है। पुलिस ने CCTV में करुणेश को 2 बार खुद अपराध करते और 68 बार सह-अभियुक्तों की मदद करते हुए दिखने का दावा किया है। 8. रमाशंकर मिश्रा के परिवार के खातों में 20.93 लाख नकद जांच के अनुसार रमाशंकर मिश्रा और उनके परिजनों के विभिन्न बैंक खातों में करीब 20.93 लाख रुपए नकद जमा किए गए। इसके अलावा पुलिस ने 42 लाख रुपए में प्लॉट, करीब 1.03 लाख रुपए का कैमरा और आभूषण खरीदने की जानकारी भी जुटाई गई है। 9. रामशंकर यादव की भूमिका सिर्फ गणना तक सीमित नहीं चार्जशीट में रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू को ट्रस्ट की दान/चढ़ावे की रकम की प्रक्रिया से लंबे समय से जुड़ा बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार उनके खातों में करीब 8.48 लाख रुपए नकद जमा हुए। इसके अलावा अर्टिगा कार, बुलेट मोटरसाइकिल और 9.50 लाख रुपए की संपत्ति का उल्लेख है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 4 लाख रुपए, अर्टिगा और बुलेट बरामद करने की बात कही है। ----------------------- ये पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी चार्जशीट पर उठे सवाल:अमिताभ ठाकुर ने पूछा- SIT ने 105 घटनाओं का जिक्र किया, आरोपी सिर्फ 8 बनाए? अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की ओर से दाखिल आरोप-पत्र को लेकर आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने शुक्रवार को यूपी के DGP को पत्र भेजकर मामले में आगे की विवेचना कराने की मांग की। ठाकुर का कहना है कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और अंतिम आरोप-पत्र के दायरे में अंतर दिखाई देता है। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User