गाजीपुर के नवापुरा घाट पर लोहे के नुकीले तार खुले:कमेटी बोली- छठ पूजा के समय श्रद्धालुओं के पैर में चुभने और गिरने का खतरा
गाजीपुर के साईं मंदिर स्थित नवापुरा घाट पर छठ पूजा की तैयारियों के बीच बोल्डर पर लगे लोहे के तार कई जगह खुले और टूटे हुए हैं। शनिवार शाम 5:30 बजे तक इन्हें मिट्टी से ढकने का काम पूरा नहीं हुआ था। ऐसे में घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं और व्रती महिलाओं के लिए चोट लगने का खतरा बना हुआ है। नंगे पैर चलने पर तार चुभने का खतरा गंगा के कटान को रोकने के लिए अफीम फैक्ट्री की ओर से घाट पर बोल्डर बिछाए गए हैं। श्रद्धालुओं और व्रती महिलाओं को नुकीले तारों के बीच से पैदल गुजरना पड़ रहा है। अर्घ्य के समय भीड़ बढ़ने पर तार पैर में चुभ सकते हैं या कपड़ों में फंस सकते हैं। इससे गिरकर चोट लगने का खतरा है। 20 मजदूर देने की बात, मिले सिर्फ चार-पांच घाट पर नव युवक दल के सदस्य साफ-सफाई, रोशनी और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की व्यवस्था कर रहे हैं। कमेटी के सदस्य आपसी सहयोग और श्रद्धालुओं से मिली मदद से काम संभाल रहे हैं। उनका कहना है कि वे व्रती महिलाओं और उनके परिजनों को परेशानी से बचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। कमेटी सदस्य रवि कुमार गुप्ता उर्फ चंदन ने बताया कि बोल्डर पर लोहे के तारों से मोल्डिंग की गई है। कई जगह तार बाहर निकले हुए हैं। इन्हें ढकने के लिए मिट्टी डालने की मांग की गई थी। इसके लिए 20 मजदूर देने की बात कही गई थी, लेकिन चार-पांच मजदूर ही मिले। कुछ हिस्सों में मिट्टी डाली गई है, लेकिन ज्यादातर जगह काम अधूरा है। कई जगह तार टूटकर नुकीले रूप में बाहर निकले हैं। नंगे पैर आने वाली व्रती महिलाओं के पैर में तार चुभ सकते हैं या साड़ी फंसने से वे गिर सकती हैं। अर्घ्य के समय बढ़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ कमेटी सदस्यों के मुताबिक, छठ के अर्घ्य के समय घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। उनका कहना है कि खुले तारों को समय रहते मिट्टी से ढककर पूरे रास्ते को सुरक्षित करना जरूरी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)