गाजियाबाद में 18-20 नवंबर तक स्कूलों में पीटीएम:मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार के लिए डीएम ने 1800 प्रधानाचार्यों को जिम्मेदारी सौंपी

Nov 14, 2026 - 19:46
0
गाजियाबाद में 18-20 नवंबर तक स्कूलों में पीटीएम:मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार के लिए डीएम ने 1800 प्रधानाचार्यों को जिम्मेदारी सौंपी
गाजियाबाद में मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने स्कूलों में विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठकें कराने का फैसला किया है। 18, 19 और 20 नवंबर को जिले के सभी स्कूलों में होने वाली पीटीएम में पहली बार वोट डालने वाले युवाओं के फॉर्म भरवाए जाएंगे। शनिवार को मोहननगर स्थित आईटीएस कॉलेज में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने जिले के करीब 1,800 प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की। उन्होंने स्कूलों को इस काम की जिम्मेदारी सौंपी। डीएम ने कहा कि वोट डालने की उम्र पूरी कर चुके किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2027 तक 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं के नाम भी सूची में जोड़े जाने हैं। स्कूलों से कहा गया है कि वे विद्यार्थियों के जरिए उनके परिवारों में ऐसे लोगों की जानकारी जुटाएं, जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए फॉर्म-6 भरवाया जाएगा। पता बदलने या सूची में गलती ठीक कराने के लिए फॉर्म-8 भरने में मदद की जाएगी। 18 से 20 नवंबर तक होने वाली पीटीएम में अभिभावकों से फॉर्म जमा कराए जाएंगे। इसके बाद फॉर्म विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से जिला विद्यालय निरीक्षक या जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा होंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने ईसीआईनेट ऐप डाउनलोड करने और उसका इस्तेमाल करने की जानकारी दी। इसमें जिले के अलग-अलग इलाकों से आए करीब 1,800 प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User