भदोही में पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने दर्शन किए:जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष का व्यापारियों ने किया स्वागत
भदोही में जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने गोपीगंज का दौरा किया। इस दौरान व्यापारियों और वैश्य समाज के लोगों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सिद्ध पीठ बाबा बड़े शिव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के फाउंडर मेंबर रवि जायसवाल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय प्रयागराज और ऋतिक जायसवाल ने किया। मंदिर में पंडितों ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। युवाओं के भविष्य को मंच देना लक्ष्य इस दौरान दिव्या मित्तल ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य जनसेवा, जनभागीदारी और समाज की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना होना चाहिए। गोपीगंज और भदोही के विकास, व्यापारियों के हित, युवाओं के भविष्य और समाज के अलग-अलग वर्गों की अपेक्षाओं को मंच देने में पार्टी की भूमिका हो सकती है। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल, अमित जायसवाल, रितेश जायसवाल, पप्पू जायसवाल, विराट, सूरज कौशल, सुप्रीत जायसवाल, राजीव दुबे और जगदीश उमर समेत कई नागरिक और महिलाएं मौजूद रहे। लोगों ने दिव्या मित्तल का स्वागत कर उनके सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)