जिला अधिकारी ने सड़कें ठीक करने के निर्देश दिए:हापुड़ में जल जीवन मिशन की समीक्षा, दिसंबर 2026 तक 100 और मार्च 2027 तक सभी 200 पेयजल योजनाएं पूरी करने का लक्ष्य
हापुड़ में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना की समीक्षा बैठक हुई। इसमें पेयजल योजनाओं, पाइपलाइन बिछाने के बाद टूटी सड़कों की मरम्मत और गांवों में पेयजल सप्लाई की स्थिति पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में 200 पेयजल योजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें से 76 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। दिसंबर 2026 तक 100 योजनाएं पूरी करने का लक्ष्य है। जिला अधिकारी कविता मीना ने बाकी काम तेजी से पूरा कर मार्च 2027 तक सभी योजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए। जिला अधिकारी ने पाइपलाइन बिछाने के दौरान टूटी सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने संबंधित गांवों में 15 नवंबर 2026 तक सड़कें ठीक करने के निर्देश दिए। अधिकारियों और काम करने वाली फर्म से नियमित निगरानी कर बाकी काम समय पर पूरा कराने को कहा। सड़क मरम्मत से जुड़ी समस्या या शिकायत दर्ज कराने के लिए लोगों से ‘जल सारथी ऐप’ डाउनलोड करने की अपील की गई। ऐप पर मिली शिकायतों पर तय समय में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिला अधिकारी कविता मीना ने कहा कि जिन गांवों में नियमित पेयजल सप्लाई हो रही है, वहां पानी में क्लोरीन मिलाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पानी की गुणवत्ता बनाए रखने और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए नियमित कार्रवाई करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, अधिशासी अभियंता पंकज, सहायक अभियंता पिंटू मौर्य, जूनियर इंजीनियर अनुज सांगवान और राजकुमार मौजूद रहे। जल निगम (ग्रामीण), डीपीएमयू टीम, टीपीआई टीम और काम करने वाली फर्म के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)