कनैली मेले में दर्शकों की संख्या ने पुराना रिकॉर्ड तोड़ा:177 साल पुराने मेले में दंगल, बिरहा-कव्वाली, रथ यात्रा और पशु बाजार आकर्षण बने

Nov 22, 2026 - 07:58
0
कनैली मेले में दर्शकों की संख्या ने पुराना रिकॉर्ड तोड़ा:177 साल पुराने मेले में दंगल, बिरहा-कव्वाली, रथ यात्रा और पशु बाजार आकर्षण बने
कौशाम्बी का 177 साल पुराना कनैली मेला इन दिनों चल रहा है। आयोजकों के मुताबिक, इस बार मेले में दर्शकों की संख्या ने पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। कौशाम्बी और आसपास के जिलों से लोग मेले में पहुंच रहे हैं। मेला कमेटी के अध्यक्ष और संचालक अजय सिंह पटेल ने बताया कि मेले में दंगल, बिरहा, जवाबी कव्वाली, रथ यात्रा, झांकियां और जादू के कार्यक्रम हो रहे हैं। रिद्धि-सिद्धि सांस्कृतिक मंच पर भी प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। मेले में खिलौने, कपड़े, बर्तन, मिठाइयों और कॉस्मेटिक की दुकानें लगी हैं। बच्चे और युवा झूलों का आनंद ले रहे हैं। वाटर बोर्ड समेत मनोरंजन के दूसरे साधन भी मौजूद हैं। मेले में पशु बाजार भी लगा है। यहां गाय, भैंस, उनके बच्चे और बकरियों की खरीद-बिक्री हो रही है। दूर-दराज से आए लोग पशु खरीद रहे हैं। बांदा, फतेहपुर, कानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर और वाराणसी समेत कई जिलों से लोग मेले में पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। अग्निशमन विभाग और सुरक्षा के दूसरे इंतजाम भी किए गए हैं। अजय सिंह पटेल ने लोगों से मेले में पहुंचकर कार्यक्रमों और खरीदारी का आनंद लेने की अपील की। उन्होंने मेले की परंपरा को सफल बनाने में सहयोग करने को भी कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User