घर फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव:नेशनल हाईवे के पास टीनशेड के पाइप से लगाया फंदा, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
औरैया के सदर कोतवाली इलाके में शनिवार सतीश (60) घर में टीनशेड के पाइप से फंदे पर लटके मिले। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सतीश नेशनल हाईवे पर बसंत पेट्रोल पंप के पास रहते थे। शनिवार सुबह परिजन सोकर उठे तो उनका शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, सतीश ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। परिजनों से कारणों की पूछताछ की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)