मथुरा में कोहरे की सफेद चादर, 19°C तापमान:यमुना एक्सप्रेसवे पर धीमी हुई वाहनों की रफ्तार
मथुरा में नवंबर का आधा महीना बीतने के साथ ही सर्दी का असर दिखने लगा है। शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर घना कोहरा और धुंध छाई रही। सड़कों पर कोहरे की सफेद चादर के कारण दृश्यता कम हो गई। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से सफर करना पड़ा। यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का असर ज्यादा दिखाई दिया। वहीं, आगरा-दिल्ली हाईवे पर भी चालकों को आगे चल रहे वाहन देखने में परेशानी हुई। सुबह के समय तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड नवंबर का दूसरा पखवाड़ा शुरू होने के साथ ही सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होने लगी है। लोग अब हल्के गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने लगे हैं। हालांकि, दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर सावधानी जरूरी सुबह कोहरे के कारण एक्सप्रेसवे और हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। कम दृश्यता में वाहनों की रफ्तार धीमी रखना और सुरक्षित दूरी बनाए रखना जरूरी है। आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा और धुंध परेशानी बढ़ा सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)