गौरव पांडेय तीसरी बार कौशांबी कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने:यूपी कांग्रेस कमेटी ने देर शाम जारी की सूची; पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Nov 14, 2026 - 22:33
0
गौरव पांडेय तीसरी बार कौशांबी कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने:यूपी कांग्रेस कमेटी ने देर शाम जारी की सूची; पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
कौशाम्बी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी की है। इसमें कौशांबी के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय पर पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर भरोसा जताया है। शनिवार शाम उन्हें तीसरी बार जिले की कमान सौंपी गई। उनके दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। बोले- संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर गौरव पाण्डेय ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने जो विश्वास जताकर जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। जिले में पार्टी को मजबूत बनाने के साथ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन का विस्तार किया जाएगा। पूर्व विधायक समेत कई नेताओं ने दी बधाई गौरव पाण्डेय को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फोन, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी। बधाई देने वालों में पूर्व विधायक विजय प्रकाश, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामबहादुर त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम, जिला उपाध्यक्ष मनोज पटेल, उदय यादव, रामसूरत रैदास, कौशलेश द्विवेदी, आशीष मिश्रा पप्पू, कुलदीप शुक्ला, दीपक पाण्डेय बाबूजी, श्याममूर्ति तिवारी, राजनारायण पासी, राजेंद्र त्रिपाठी और नैयर रिजवी शामिल रहे। इसके अलावा महिला जिलाध्यक्ष रजिया बेगम, जिला महासचिव मोहम्मद फरमान, श्याम सिंह भदौरिया, शशि त्रिपाठी, सुरेंद्र शुक्ला, आसिफ अल्वी, संतोष शुक्ला, सचिन पाण्डेय, जिला सचिव हेमंत कुमार रावत, फौजिया, रामबाबू गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष रावेन्द्र यादव, प्रदीप सिंह पटेल, प्रियांसु त्रिपाठी, रफीक, राजबहादुर, कृष्णा यादव, फैसल अली, सोनू यादव, नदीम अहमद और नौसे आलम समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User