घरेलू विवाद के बाद महिला कुएं में कूदी:हमीरपुर पुलिस ने बचाया, सीएचसी में भर्ती कराया
हमीरपुर के कुतुबपुर गांव में घरेलू विवाद से परेशान एक महिला शनिवार दोपहर कुएं में कूद गई। कुरारा थाना पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर सीएचसी कुरारा में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक, गांव की कमला (35), पत्नी दिनेश कुमार, शनिवार दोपहर करीब 3 बजे कुएं में कूदी। महिला को कुएं में गिरता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उपनिरीक्षक शिवम दत्त और अन्य पुलिसकर्मियों ने बचाव कार्य शुरू कर महिला को बाहर निकाला।
महिला का सीएचसी कुरारा में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)