हरदोई में सपा एमएलसी ने गोरखपुर हादसे पर जताया दुख:कांति सिंह बोलीं- बच्चा दुनिया से चला गया, इस पीड़ा को बयां नहीं कर सकते
हरदोई में समाजवादी पार्टी की नवनिर्वाचित स्नातक एमएलसी कांति सिंह शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे हरदोई पहुंचीं। नगर पालिका परिसर स्थित सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, रोजगार और कर्मचारियों के हितों को अपनी प्राथमिकता बताया। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षामित्रों को समान मानदेय और बंद पड़े स्कूलों को दोबारा खुलवाने का मुद्दा सदन में उठाने की बात कही। कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली जीत सपा कार्यालय पहुंचने पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और महिला पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कांति सिंह ने कहा- हरदोई उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। उनकी जीत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भरोसे, कार्यकर्ताओं की मेहनत और मतदाताओं के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा- जिन लोगों ने उन्हें सदन तक पहुंचाया है, उनके अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगी। शिक्षा और रोजगार पर रहेगा जोर एमएलसी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा, रोजगार और कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दे होंगे। वह बंद पड़े स्कूलों को फिर से खुलवाने, बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार दिलाने और शिक्षामित्रों को समान मानदेय देने की मांग उठाएंगी। इसके साथ ही पुरानी पेंशन बहाली के लिए भी सदन में आवाज बुलंद करेंगी। गोरखपुर हादसे पर जताया दुख गोरखपुर की घटना पर कांति सिंह ने दुख जताते हुए कहा- किसी का बच्चा असमय दुनिया से चला गया। इस पीड़ा को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। हालांकि, सपा के काफिले से टक्कर लगने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अखिलेश यादव का काफिला पहले ही आगे निकल चुका था और सपा के किसी वाहन से दुर्घटना नहीं हुई। उन्होंने एफआईआर में सपा कार्यकर्ताओं के नाम शामिल किए जाने को भी गलत बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)