कृषि मंत्री बोले-सरकार ने गन्ने का भाव 400 किया:बस्ती में सूर्य प्रताप शाही बोले- पहले 280 का रेट मिलता था
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बस्ती पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने धान खरीद और गन्ना किसानों के समर्थन मूल्य पर सरकार का पक्ष रखा।
शाही ने कहा कि धान खरीद केंद्र शुरू हो चुके हैं और खरीद तेज करने की व्यवस्था की जा रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान की कटाई धीमी होने से खरीद की रफ्तार अभी कम है।
उन्होंने बताया कि धान की कटाई करीब 30 से 35 प्रतिशत बाकी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खरीद तेजी से चल रही है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कटाई धीमी होने से खरीद पर असर पड़ा है। कटाई पूरी होने के साथ खरीद तेज होगी।
गन्ना किसानों के समर्थन मूल्य पर शाही ने कहा कि सरकार ने पिछले साल गन्ने के दाम में 25 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की थी। योगी सरकार ने 10 साल में गन्ने का मूल्य 280 रुपए से बढ़ाकर 400 रुपए प्रति क्विंटल किया है। इस दौरान हर साल औसतन 12 से 13 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई।
प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही बस्ती में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और विधानसभा प्रभारियों के साथ मतदाता पुनरीक्षण अभियान के काम की समीक्षा भी करेंगे। इसके बाद वे संतकबीरनगर जाएंगे। वहां से गोरखपुर होते हुए देवरिया का दौरा करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)