बिजनौर मेडिकल कॉलेज में AC जॉइंट की पहली सर्जरी सफल:लूप एंडोबटन तकनीक से मरीज का ऑपरेशन, अस्थि रोग विभाग के डॉक्टर मौजूद रहे

Nov 24, 2026 - 13:19
0
बिजनौर मेडिकल कॉलेज में AC जॉइंट की पहली सर्जरी सफल:लूप एंडोबटन तकनीक से मरीज का ऑपरेशन, अस्थि रोग विभाग के डॉक्टर मौजूद रहे
महात्मा विदुर स्वायत्त राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बिजनौर के अस्थि रोग विभाग ने पहली बार लूप एंडोबटन तकनीक से कंधे के AC जॉइंट की चोट का ऑपरेशन किया। 30 वर्षीय मरीज की सर्जरी सफल रही। बिजनौर के कोतवाली इलाके के रहने वाले अरुण कुमार कंधे में चोट की शिकायत लेकर अस्पताल की ओपीडी पहुंचे थे। जांच और एक्स-रे के बाद उनके AC जॉइंट में चोट की पुष्टि हुई। उनकी कॉलर बोन यानी हंसली अपनी सामान्य जगह से ऊपर खिसक गई थी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। मरीज को अस्थि रोग विभाग में भर्ती किया गया। डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में लूप एंडोबटन तकनीक से AC जॉइंट का पुनर्निर्माण किया गया। यह महाविद्यालय के अस्थि रोग विभाग में इस तकनीक से की गई पहली सर्जरी है। ऑपरेशन में अस्थि रोग विभाग की टीम से डॉ. गौरव सिंह, डॉ. शितांशु, डॉ. अतुल, डॉ. नितिन और डॉ. देवांश शामिल थे। एनेस्थीसिया विभाग की ओर से डॉ. विजयंत मलिक, डॉ. साक्षी और डॉ. रश्मि ने काम किया। नर्सिंग इंचार्ज रजनी सिस्टर के साथ शेली, कपिल, प्रशांत, भोगेंद्र, शिवम और राजकुमार भी टीम में शामिल थे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ललिता चौधरी के मार्गदर्शन में यह सर्जरी की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User