गोमती नगर के रामलीला का पांचवां दिन:कुंभकर्ण और मेघनाद वध के बाद हुआ रावण वध का मंचन
लखनऊ में पर्वतीय महापरिषद की गोमती नगर शाखा की ओर से श्रीरामलीला का मंचन किया गया। पांचवें दिन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ पूर्वी के विधायक ओपी श्रीवास्तव उपस्थित रहे। रामलीला में लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध और रावण वध के प्रसंगों का मंचन किया गया। इन प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीराम की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। समापन पर राम दरबार का पूजन किया गया। इसके बाद अतिथियों को सम्मानित किया गया। रामलीला देखने के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)