गोंडा में आज अखबार नहीं, पढ़ें कल की बड़ी खबरें:पूर्व सपा नेता ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, बृजभूषण ने की घुड़सवारी

Nov 10, 2026 - 10:23
0
गोंडा में आज अखबार नहीं, पढ़ें कल की बड़ी खबरें:पूर्व सपा नेता ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, बृजभूषण ने की घुड़सवारी
गोंडा में आज नो न्यूज पेपर डे है। अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर गोंडा की कल की 3 बड़ी खबरें पढ़िए… 1. पूर्व सपा नेता ने ताबड़तोड़ फायरिंग की: घरवालों के बरी होने का जश्न मनाया, बोला- बंदर भगाने वाली बंदूक थी गोंडा में पूर्व सपा नेता अभिषेक तिवारी ने घरवालों के साथ दिवाली पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसका वीडियो बनाकर अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे सामने आए इस वीडियो में दिख रहा है कि पूर्व सपा नेता समेत 8 लोग बारी-बारी से बंदूक से फायरिंग कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…. 2. दिवाली पर घर आए युवक की हादसे में मौत:गोंडा में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर; 6 महीने पहले हुई थी शादी गोंडा जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर तरबगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह गुड़गांव की कपड़ा फैक्ट्री से छुट्टी लेकर दिवाली मनाने घर आया था। पढ़ें पूरी खबर… 3. बृजभूषण ने एक करोड़ के घोड़े पर घुड़सवारी की:13 दिन पहले मिला था, अस्तबल में हैं 8 कीमती घोड़े पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर अपने पुराने शौक की ओर लौटते नजर आ रहे हैं। सोमवार सुबह 7 से 9 बजे तक उनके पैतृक आवास पर घुड़सवारी करते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इनमें वे करीब 1 करोड़ रुपए कीमत के घोड़े पर अभ्यास करते दिखे। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User