अयोध्या के 500 मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव आज:मंदिरों में भगवान को छप्पन भोग, 2 लाख श्रद्धालु शामिल हो रहे

Nov 10, 2026 - 10:23
0
अयोध्या के 500 मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव आज:मंदिरों में भगवान को छप्पन भोग, 2 लाख श्रद्धालु शामिल हो रहे
भगवान श्रीराम के 14 साल बाद वनवास से अयोध्या लौटने के दीपावली भव्य रूप से मनाई गई l प्रभु का स्वागत विविध व्यंजनों से किए जाने की तैयारियां हैं l इसी परम्परा में अयोध्या के मन्दिरों में भव्यता के बीच अन्नकूट पर्व मनाया जाएगा। श्रीरामजन्मभूमि, कनक भवन हनुमानगढ़ी, श्रीरामवल्लभा कुञ्ज, मणिराम छावनी, दशरथ महल ,सियाराम किजा ,राजगोपाल मंदिर, हनुमत निवास, छोटी देवकाली, राजगोपाल मंदिर , राजसदन और गहोई मंदिर में अन्नकूट का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा हैl इस अवसर पर कोशलेश सदन में जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य ने 100 से ज्यादा प्रकार के व्यंजनों से भोग लगेगाl कनक भवन उत्सव आकर्षण का केंद्र बना हुआ है lश्रीरामवल्लभा कुञ्ज में यह उत्सव मंदिर के प्रमुख और राममंदिर धार्मिक समिति के सदस्य स्वामी राजकुमार दास की देखरेख में महा उत्सव भव्य रुप से मनाया जाएगा l इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया मधुकरी संत मिथिला बिहारी दास गायन-वादन के जरिए भगवान को भोग लगेगाl इसके अलावा आचार्य पीठ लक्ष्मण किला, सियाराम किला, मणिराम दास जी की छावनी, जानकी महल अशर्फी भवन,रंग महल,वेद भवन .गहोई मन्दिर आदि मंदिरों में उत्सव की धूम हैl अन्नकूट महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन पौराणिक पीठ श्री हनुमानगढ़ी मंदिर नाका महंत रामदास की देखरेख में मनेगा l अन्नकूट के पावन पर्व पर विराजमान संकट मोचन श्री हनुमान जी महाराज को छप्पन भोग लगेगा । पीठ के महांत रामदास के संयोजन में भोग प्रसाद तैयार किया जा रहा है । पूड़ी कचौड़ी ,मालपुआ ,चूरमा ,महाप्रसाद ,कढी ,दाल ,खीर, सूरन का चोखा, आंवला ,सोया मेथी पालक ,सीताफल अगस्त के फूल दही, बड़ा पंचमेवा, ऋतुफल आदि छप्पन प्रकार के बयंजन तैयार किए गए हैं l

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User