गोरखपुर हाइवे पर एक बाइक से 7 युवक, VIDEO:स्टंटबाजी में कटा 24 हजार का चालान, वायरल होने के लिए बनाई थी REEL

Nov 15, 2026 - 13:42
0
गोरखपुर हाइवे पर एक बाइक से 7 युवक, VIDEO:स्टंटबाजी में कटा 24 हजार का चालान, वायरल होने के लिए बनाई थी REEL
गोरखपुर में शुक्रवार को हाइवे पर खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो सामने आया था। इसमें एक बाइक पर 7 लड़के फर्राटा भरते दिखे थे। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस ने बाइक नंबर UP53EX8041 का 24 हजार का चालान काटा है। नंबर ट्रेस करके पुलिस की एक टीम खजनी थाना क्षेत्र भी गई थी। लेकिन बाइक समेत चालक फरार हो गया, इसलिए पकड़े नहीं जा सके। पुलिस ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 7 युवकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि एक वीडियो सामने आया था। जिसमे एक हीरो स्पलेंडर बाइक पर 7 युवक ठूंसकर बैठे थे। हाइवे के फ्लाईओवर पर बाइक तेज स्पीड में चल रही थी। आगे टंकी पर 2 लड़के, बीच में 2 और पीछे 3 लड़के बैठे थे। सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा था - यह "Hero Splendor+ का Power" है। बाइक नंबर ट्रेस कर 24 हजार का चालान किया गया है। जांच कर बाइक चलाने वाले का ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त कराया जाएगा। सोशल मीडिया पर लोगों ने टैग किया पुलिस को इंस्टाग्राम पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने ही गोरखपुर पुलिस को एक्स हैंडल टैग करके कार्रवाई की मांग की है। एक यूजर ने लिखा है - "गोरखपुर में सोशल मीडिया पर यह खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।" वीडियो में बाइक चला रहे युवक का इंस्टाग्राम हैंडल भी दिख रहा है। गोरखपुर पुलिस के एक्स (ट्विटर) हैंडल पर इस शिकायत का संज्ञान लिया गया है। पुलिस की ओर से जांच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया गया है। अब पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाकर चालान और आगे की कार्रवाई की तैयारी में है। ऐसे स्टंट क्यों हैं खतरनाक? ट्रैफिक एक्सपर्ट के मुताबिक, एक बाइक पर 2 से ज्यादा लोगों का बैठना ही गैरकानूनी है। 7 लोगों के बैठने से बाइक का बैलेंस बिगड़ जाता है। ब्रेक लगाने पर बाइक पलट सकती है। पीछे से कोई गाड़ी आ जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है - रील और लाइक के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। स्टंटबाजी पर भारी चालान के साथ-साथ लाइसेंस भी रद्द हो सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User