गोरखपुर के बैजनाथ मिश्र बने WPVL कंट्रोल कमेटी चेयरमैन:लखनऊ में 11 नवंबर से शुरू होगी प्रतियोगिता, खेलेंगी 12 विदेशी खिलाड़ी

Nov 10, 2026 - 18:06
0
गोरखपुर के बैजनाथ मिश्र बने WPVL कंट्रोल कमेटी चेयरमैन:लखनऊ में 11 नवंबर से शुरू होगी प्रतियोगिता, खेलेंगी 12 विदेशी खिलाड़ी
गोरखपुर में जिला वालीबाल संघ के सचिव बैजनाथ मिश्र को उत्तर प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन की ओर से WPVL वुमेन वालीबाल लीग के संचालन के लिए चेयरमैन कंट्रोल कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह लीग 11 से 21 नवंबर तक लखनऊ के आकांक्षा इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होगी। बैजनाथ मिश्र ने लखनऊ पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। आयोजकों के अनुसार, एशिया की इस वुमेन वालीबाल लीग में 12 विदेशी खिलाड़ियों के साथ भारत के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में कुल छह टीमें भाग लेंगी। बैजनाथ मिश्र को कंट्रोल कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने पर गोरखपुर के वालीबाल खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई। जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ तिवारी, उपाध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ला, कोषाध्यक्ष रवींद्र नाथ दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User