कांग्रेस ने राकेश त्यागी को फिर हापुड़ जिलाध्यक्ष बनाया:इरफान कुरैशी भी दोबारा शहर अध्यक्ष नियुक्त
हापुड़ में कांग्रेस ने राकेश त्यागी को फिर से जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, इरफान कुरैशी को दोबारा शहर अध्यक्ष बनाया गया है। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष अराधना मोना मिश्रा ने पार्टी कार्यक्रम में नियुक्तियों की घोषणा की। खबर मिलते ही हापुड़ में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने त्यागी को फोन कर बधाई दी और नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। राहुल गांधी को पीएम बनाना लक्ष्य दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर राकेश त्यागी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी के सिपाही हैं और 2029 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाकर ही दम लेंगे। त्यागी ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश में INDIA ब्लॉक के दल प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे। उन्होंने दावा किया कि हापुड़ जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर INDIA ब्लॉक जीत दर्ज करेगा। संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में भाजपा को शिकस्त देगी और उसका अहंकार चकनाचूर होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का प्रयास करेंगे। राकेश त्यागी को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, जिला महासचिव गौरव गर्ग, सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र नागर, धौलाना ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ शर्मा, गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र त्यागी, जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर और सीमा शर्मा समेत सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि त्यागी के नेतृत्व में जिले में कांग्रेस संगठन और मजबूत होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)