गोरखपुर में आज 5 घंटे गुल रहेगी बिजली:राप्तीनगर और शाहपुर उपकेंद्र से जुड़े इलाके प्रभावित होंगे, सुबह 11 बजे से होगी कटौती

Oct 30, 2026 - 02:04
0
गोरखपुर में आज 5 घंटे गुल रहेगी बिजली:राप्तीनगर और शाहपुर उपकेंद्र से जुड़े इलाके प्रभावित होंगे, सुबह 11 बजे से होगी कटौती
गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग काम के चलते शुक्रवार को 4 से 5 विभिन्न क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर ओल्ड के 11 केवी फेस तीन, मोती पोखरा फीडर, विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर न्यू के 11 केवी रेल विहार, करीम नगर फीडर, विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार के 11 केवी पादरी बाजार, न्यू फीडर,विद्युत उपकेंद्र शाहपुर , विद्युत उपकेंद्र नार्मल, विद्युत उपकेंद्र रानीबाग के 11 केवी रानीबाग फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 11.00 बजे से 04.00 बजे तक बाधित रहेगी। वहीं 6 लेन रोड चौड़ीकरण की वजह से 11 kv नौसढ़ फ़ीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से 03 बजे तक बाधित रहेगी, जिससे नौसढ़ के आसपास के सभी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे । विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय से पहले पानी भरने और बिजली से संबंधित सभी जरूरी काम निपटा लें। ताकि किसी को कोई समस्या न हो। काम पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User