गोरखपुर में आज से डायवर्जन लागू:कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर किया रूट डायवर्ट, बदले रास्ते से निकलेंगे भारी वाहन
अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा स्नान और मेले में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए गोरखपुर से गुजरने वाले भारी वाहनों के आवागमन में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस की ओर से जारी व्यवस्था के अनुसार सोमवार की सुबह 8 बजे से मंगलवार की रात 12 बजे तक या भीड़ समाप्त होने तक भारी वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान कुशीनगर, देवरिया और बिहार की तरफ से आने वाले ट्रक, डीसीएम और बस, जिन्हें लखनऊ, कानपुर, दिल्ली या उससे आगे जाना है, उन्हें बाघागाड़ा के आगे से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के रास्ते भेजा जाएगा। हालांकि, गोरखपुर शहर से गीडा, सहजनवां, संतकबीरनगर और बस्ती जाने वाले भारी वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।
गोरखपुर में राप्ती नदी के दोनों किनारों पर स्थित श्रीराम घाट और श्री गोरखनाथ घाट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान और मेले को देखते हुए 24 नवंबर की सुबह 4 बजे से नो-एंट्री लागू रहेगी। इस दौरान ट्रक और डंपर का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव यातायात पुलिस के मुताबिक, आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। लोगों से अपील की गई है कि निर्धारित डायवर्जन का पालन करें, ताकि स्नान पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)