कार्तिक पूर्णिमा पर बलिया के गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु:8 से 10 लाख लोगों के स्नान का अनुमान, साधु-संतों ने लगाई डुबकी

Nov 24, 2026 - 10:03
0
कार्तिक पूर्णिमा पर बलिया के गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु:8 से 10 लाख लोगों के स्नान का अनुमान, साधु-संतों ने लगाई डुबकी
बलिया में कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार सुबह से गंगा तटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। जिला प्रशासन के मुताबिक, 8 से 10 लाख लोगों के गंगा स्नान करने का अनुमान है। कुछ श्रद्धालु एक दिन पहले ही गंगा तटों पर पहुंच गए थे। अन्य श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला रात से लेकर दिन चढ़ने तक जारी रहा। तटों के आसपास रहने वाले और रात में पहुंचे श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहूर्त में स्नान शुरू कर दिया। सबसे पहले साधु-संतों ने गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान घाटों पर ‘हर-हर गंगे’ के जयकारे गूंजते रहे। स्नान के बाद मंदिरों में की पूजा-अर्चना गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु महर्षि भृगु मंदिर, बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। जिले के प्रमुख मंदिरों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए लोगों का पहुंचना जारी रहा। रूट डायवर्जन, अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने शहर में रूट डायवर्जन लागू किया। कई जगह नो एंट्री लगाई गई। बड़े वाहनों, ई-रिक्शा और बाइक के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई। नो एंट्री वाले इलाकों से श्रद्धालु पैदल ही गंगा तटों तक पहुंचे। संस्थाओं, राजनीतिक दलों और समाजसेवियों ने रास्तों और गंगा घाटों पर सेवा शिविर लगाए। इन शिविरों में स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की मदद करने के साथ जलपान की व्यवस्था कर रहे थे। जिला प्रशासन की ओर से पेयजल और कपड़े बदलने के लिए कमरे भी बनवाए गए। घाटों पर पुलिस के साथ एनडीआरएफ-एसडीआरएफ तैनात स्नान के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन तैनात रहा। गंगा तटों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों के साथ गोताखोर और नावों की व्यवस्था की गई। प्रशासन की ओर से घाटों पर लगातार निगरानी रखी गई, ताकि स्नान के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। रात से शिवरामपुर घाट पर मौजूद रहे डीएम-एसपी डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह और एसपी डॉ. ईरज राजा रात से ही शिवरामपुर घाट पर मौजूद रहे। मंगलवार सुबह दोनों अधिकारियों ने घाट का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User