पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जगंल में युवती ने किया डांस:सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, वन विभाग ने शुरू की जांच

Nov 24, 2026 - 11:09
0
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जगंल में युवती ने किया डांस:सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, वन विभाग ने शुरू की जांच
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में प्रतिबंधों को दरकिनार कर रील बनाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार सुबह तमन्ना मंडल नाम की इंस्टाग्राम आईडी से जंगल के भीतर डांस करती युवती का वीडियो पोस्ट किया गया। वीडियो सामने आने के बाद प्रतिबंधित क्षेत्र में बाहरी लोगों की आवाजाही और वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो मंगलवार सुबह करीब नौ बजे पोस्ट किए गए वीडियो में एक युवती जंगल के भीतर डांस करती नजर आ रही है। वीडियो के सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में युवती कैसे पहुंची और वहां वीडियो शूट करने के दौरान वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले पीलीभीत टाइगर रिजर्व में इससे पहले भी जंगल के भीतर रील बनाने के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से जंगल की सुरक्षा और वन्यजीवों के प्राकृतिक माहौल को लेकर चिंता बढ़ रही है। अनधिकृत प्रवेश से वन्यजीवों की गतिविधियां प्रभावित होने की आशंका रहती है। वीडियो की कराई जा रही जांच डिप्टी डायरेक्टर पीटीआर मनीष सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो की जांच कराई जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किस स्थान पर बनाया गया और क्या युवती ने प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश किया था। जांच में तथ्य सामने आने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी। गश्त और निगरानी मजबूत करने की जरूरत जंगल के भीतर रील बनाने के मामले बार-बार सामने आने से वन विभाग की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। जंगल के संवेदनशील क्षेत्रों में बाहरी लोगों की आवाजाही रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जरूरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User