गोरखपुर में ई- रिक्शा में चुराएं बुजुर्ग महिला के गहने:पुलिस ने 3 को गिरफ्तार किया, एक अंगूठी और दो कान के टप्स बरामद किए
गोरखपुर में बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर ई-रिक्शा में बैठाने और बातों में फंसा कर सोने के गहने चुराने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक अंगूठी और दो कान के टप्स बरामद किए। पकड़ें गए युवकों की पहचान राजघाट थानाक्षेत्र के राजेश, शक्ति और गोलू के रूप में हुई है। तीनों पर अलग- अलग थानों में कई मुकदमें दर्ज हैं। कैंट पुलिस ने इस मामले में भी उनपर धारा बढ़ा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना कैंट थाना क्षेत्र का है। तारामंडल से घर लौटते वक्त हुआ हादसा
बिलंदपुर के रहने वाले राजीव दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मां मालती दुबे 17 नवंबर को अपनी बड़ी बहन से मिलने तारामंडल गई थीं। दोपहर करीब 1 बजे घर लौटने के लिए वे देवरिया बाईपास के पास एक ई-रिक्शा में बैठीं। ई-रिक्शा में पहले से कुछ लोग बैठे थे और कुछ बाहर खड़े थे। उन्होंने मालती से पूछा कि क्या उन्हें छात्रसंघ चौराहा जाना है। तो वहां तक छोड़ देंगे। भरोसा कर महिला उसमें बैठ गईं। बातों में फंसाकर चेन, अंगूठी और टॉप्स पार किए
आरोप है कि सफर के दौरान ई-रिक्शा में बैठे लोगों ने मालती को अपनी बातों में उलझा लिया और उन पर अपना प्रभाव डाल दिया। इसी का फायदा उठाकर जालसाजों ने बड़ी सफाई से उनके गले से सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां और कान के सोने के टॉप्स की एक जोड़ी निकाल ली। उसके बाद आरोपियों ने महिला को रचित अस्पताल के सामने उतार दिया और तेजी से ई-रिक्शा लेकर भाग निकले। ड्राइवर भी गिरोह में शामिल
राजीव दुबे ने आरोप लगाया है कि ई-रिक्शा चालक और उसमें सवार अन्य लोग एक ही गिरोह के हैं और सबने मिलीभगत कर इस चोरी को अंजाम दिया है। कैंट थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस ने गुरुवार को दो संदिग्धों को पकड़ लिया और गिरोह के बाकी सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही थी। जबकि शुक्रवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)