1982 के बलात्कार-हत्या मामले में आरोपी को किया बरी:हाईकोर्ट में 42 साल बाद फैसला, कहा अपने खिलाफ साक्ष्य नहीं दे सकते

Nov 21, 2026 - 00:18
0
1982 के बलात्कार-हत्या मामले में आरोपी को किया बरी:हाईकोर्ट में 42 साल बाद फैसला, कहा अपने खिलाफ साक्ष्य नहीं दे सकते
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के 1982 के मामले में सजा काट रहे ब्रिज पाल उर्फ वेदपाल को बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति जय कृष्ण उपाध्याय की खंडपीठ ने 18 मई 1984 को अपर सत्र न्यायाधीश, गाजियाबाद द्वारा दी गई सजा रद्द कर दी। सत्र अदालत ने उसे हत्या के आरोप में उम्रकैद और दुष्कर्म में 10 साल की सश्रम कैद सुनाई थी। जानिये क्या है मामला अभियोजन के अनुसार 27 सितंबर 1982 को बच्ची पिता को खाना देने गई थी और वापस नहीं लौटी। अगले दिन उसका शव गन्ने के खेत में मिला। आरोपी पर आरोप था कि वह बच्ची का पीछा करते देखा गया और खेत से निकलते भी दिखा। खेत मालिक जगवीर सिंह के सामने न्यायेतर संस्वीकृति का भी दावा किया गया। हाई कोर्ट ने कहा कि मामले में कोई प्रत्यक्षदर्शी या "आखिरी बार साथ देखे जाने" का साक्ष्य नहीं है। दोनों के अपने-अपने पिता को खाना देने एक ही बाग में जाने के कारण पीछे चलना सामान्य बात थी। गवाह शीशपाल ने आरोपी को खेत से निकलते देखने की बात शव मिलने के बाद ही बताई। पायजामे पर मिले खून और वीर्य का मिलान पीड़िता से नहीं हुआ। वीर्य का नमूना हुआ फेल वीर्य का नमूना न देने पर सत्र अदालत के प्रतिकूल निष्कर्ष को कोर्ट ने खारिज किया। उस समय अनुच्छेद 20(3) के तहत किसी को अपने खिलाफ साक्ष्य देने को बाध्य नहीं किया जा सकता था। घटना के समय आरोपी करीब 15 वर्ष का किशोर था। अदालत ने अपील स्वीकार करते हुए जमानत मुचलके समाप्त कर दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User