स्टेशन पर युवती से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार:फर्रुखाबाद में मोबाइल छीना और मारपीट की, जेल भेजा

Nov 03, 2026 - 08:57
0
स्टेशन पर युवती से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार:फर्रुखाबाद में मोबाइल छीना और मारपीट की, जेल भेजा
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में जीआरपी ने रितिक शाक्य को गिरफ्तार किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। युवती शहर के एक नर्सिंग होम में काम करती है। शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती रोजाना नर्सिंग होम में ड्यूटी करने शहर आती है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव का रितिक शाक्य उससे बात करता था। कुछ दिन पहले युवती ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। शनिवार शाम युवती प्लेटफॉर्म नंबर एक पर कासगंज पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। तभी रितिक वहां पहुंचा। युवती ने उसे देखकर फोन पर अपनी मां को उसके आने की जानकारी दी। इसके बाद रितिक ने युवती का मोबाइल छीन लिया और पूछा कि उसने उसका नंबर ब्लॉक क्यों किया। आरोप है कि उसने युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ भी की। ट्रेन आने पर युवती घर चली गई। रविवार शाम युवती की शिकायत पर जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज की। थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा ने सोमवार को रितिक को गिरफ्तार किया। दिनेश प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी युवती का रिश्तेदार लगता है। पहले दोनों के बीच बातचीत होती थी, लेकिन युवती अब उससे बात नहीं करना चाहती थी। इसके बावजूद वह उसे परेशान करता था। आरोपी का मेडिकल स्टोर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User