रोजगार मेले में 746 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट:दनकौर में 18 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1,376 ने कराया पंजीकरण
जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्धनगर ने सोमवार को श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज, दनकौर में रोजगार मेला लगाया। इसमें 18 कंपनियों ने हिस्सा लिया और 1,376 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। कंपनियों ने शैक्षिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर 746 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया। चयन की प्रक्रिया देर शाम तक चली। मेले में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा अति विशिष्ट अतिथि और श्री द्रोण गौशाला समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया और उनकी योग्यता व कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर दिए। श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज के सचिव और प्रबंधक रजनीकांत मित्तल तथा जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। जिला सेवायोजन अधिकारी मनीष अत्री ने कहा कि अभ्यर्थियों में रोजगार मेले को लेकर उत्साह था और कंपनियां भी इसमें हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स, रोजगार मेला समन्वयक डॉ. रश्मि गुप्ता और जिला सेवायोजन कार्यालय व कॉलेज के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)