गोरखपुर में टीचर अवॉर्ड के लिए आवेदन शुरू:30 नवंबर तक कर सकेंगे अप्लाई, राजकीय-एडेड स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगा मौका
गोरखपुर में बेहतर शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य अध्यापक पुरस्कार और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले के योग्य शिक्षक और प्रिंसिपल 30 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए आवेदन से लेकर फाइनल सेलेक्शन तक का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक शिक्षक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। राजकीय और एडेड स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगा मौका राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त यानी एडेड माध्यमिक स्कूलों के प्रिंसिपल, हेडमास्टर, प्रवक्ता और असिस्टेंट टीचर आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा सहायता प्राप्त संस्कृत स्कूलों के शिक्षक भी इस कैटेगरी में शामिल हैं। वहीं, अशासकीय वित्तविहीन यानी प्राइवेट माध्यमिक स्कूलों के प्रिंसिपल, हेडमास्टर और शिक्षक मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए अप्लाई कर सकेंगे। दिसंबर में शुरू होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 30 नवंबर को आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयन का अगला चरण शुरू होगा। एक से 15 दिसंबर तक जिला स्तरीय कमेटी शिक्षकों के आवेदन और डॉक्यूमेंट की जांच करेगी। इस दौरान उनके दावों और उपलब्धियों का फिजिकल वेरिफिकेशन भी कराया जाएगा। इसके बाद 16 से 30 दिसंबर तक मंडल स्तरीय कमेटी जांच के बाद अपने चयन प्रस्ताव निदेशालय को भेजेगी। जनवरी में होगा फाइनल सेलेक्शन चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में 31 दिसंबर से 14 जनवरी 2027 तक निदेशालय स्तर से सभी प्रस्ताव राज्य स्तरीय कमेटी को भेजे जाएंगे। इसके बाद 15 से 24 जनवरी तक राज्य स्तरीय कमेटी आवेदनों की समीक्षा कर फाइनल सेलेक्शन करेगी। इस तरह आवेदन से लेकर अंतिम चयन तक की पूरी प्रक्रिया जनवरी में पूरी हो जाएगी। विभाग ने सभी पात्र शिक्षकों से निर्धारित समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)