आगरा में मजदूरों के साथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर हंगामा:अधिक काम और गैर-रजिस्टर्ड कंपनियों पर कार्रवाई की मांग की, बोले-10 दिन बाद फिर करेंगे प्रदर्शन
आगरा में मजदूरों पर हो रहे अत्याचार को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में मजदूरों के साथ पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंपनी प्रबंधनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कंपनी पर अधिक काम कराने और तय वेतन न देने का आरोप लगाया। 10 दिन में कार्रवाई की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर 10 दिन के अंदर कार्रवाई नहीं हुई और मजदूरों को पीएफ, ईएसआई नहीं मिला, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अभी तो सिर्फ मजदूर आए हैं। बाद में इनके साथ इनका परिवार भी प्रदर्शन में शामिल होगा। जूता कंपनियों में 2000 से ज्यादा मजदूर
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आगरा के जूता कंपनियों में दो-दो हजार से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं। और ऐसी कई कंपनियां हैं। लेकिन वे रजिस्टर्ड नहीं हैं। अगर कोई घटना होती है, तो कंपनी हाथ खड़े कर देती है। कह देती है कि हमारे यहां कोई मजदूर नहीं है। मजदूरों को किसी तरह की सुरक्षा नहीं मिलती। न ही दुर्घटना होने पर मुआवजा मिलता है। 12 घंटे काम, सिर्फ 300 रुपये वेतन
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कंपनी 8 घंटे की जगह 12 घंटे से अधिक काम करा रही है। और सिर्फ 300 रुपये दे रही है। जबकि दिन का वेतन 800 रुपये होना चाहिए। मजदूरों से ओवरटाइम भी कराया जाता है, लेकिन उसका पैसा नहीं दिया जाता। पीएफ-ईएसआई का नहीं मिल रहा लाभ
प्रदर्शन में शामिल मजदूरों ने बताया कि उन्हें पीएफ, ईएसआई का लाभ नहीं मिल रहा है। कई साल से काम करने के बाद भी उनका कोई रिकॉर्ड नहीं है। बीमार होने पर उन्हें खुद ही इलाज कराना पड़ता है। कंपनी की मनमानी से मजदूर परेशान हैं। प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मजदूरों को न्यूनतम वेतन, पीएफ, ईएसआई दिलाने और गैर-रजिस्टर्ड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)