पानी गिराने के विवाद में भाई के परिवार पर हमला:देवरिया में दो के सिर में लगे टांके, 5 पर हत्या के प्रयास का केस

Nov 12, 2026 - 12:40
0
पानी गिराने के विवाद में भाई के परिवार पर हमला:देवरिया में दो के सिर में लगे टांके, 5 पर हत्या के प्रयास का केस
देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगुलाम टोला स्थित जीउत चौराहे पर पानी गिराने को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच मारपीट हो गई। इसमें अशोक मद्धेशिया, उनकी पत्नी शीला और बेटी ज्योति घायल हो गईं। अशोक की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार सुबह 8 बजे उनके भाई संजय मद्धेशिया, भाभी किरन देवी और तीन भतीजों समेत पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। अशोक और उनके सगे भाई संजय मद्धेशिया रामगुलाम टोला में अपने-अपने परिवारों के साथ अलग रहते हैं। मकान का बंटवारा भी हो चुका है। अशोक के मुताबिक, पानी गिराने और अन्य बातों को लेकर दोनों परिवारों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। कमरे में घुसकर हमला करने का आरोप अशोक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 नवंबर की शाम करीब 6 बजे पानी गिराने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद संजय, उनकी पत्नी किरन देवी और बेटे रतन, पवन व अमन उनके कमरे में घुस आए। आरोप है कि पांचों ने धारदार हथियार, रॉड और सरिया से हमला कर दिया। सिर में चोट, लगाए गए टांके मारपीट में अशोक और उनकी बेटी ज्योति के सिर में चोट आई। दोनों को टांके लगाए गए। वहीं, शीला के गर्दन और कमर में चोटें आई हैं। अशोक का कहना है कि मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव नहीं किया होता तो हमलावर उनकी हत्या कर सकते थे। उन्होंने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने और परिवार की सुरक्षा की मांग भी की। पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने संजय मद्धेशिया, किरन देवी, रतन, पवन और अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल शशि भूषण राय ने बताया कि मारपीट के मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User