हमीरपुर के अमुंद गांव में 3 लोगों ने फायरिंग की:पुरानी रंजिश के बाद एक घर के गेट और दूसरे घर के सामने चलाई गोलियां

Nov 12, 2026 - 13:45
0
हमीरपुर के अमुंद गांव में 3 लोगों ने फायरिंग की:पुरानी रंजिश के बाद एक घर के गेट और दूसरे घर के सामने चलाई गोलियां
हमीरपुर जिले की सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के अमुंद गांव में पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग हुई। आरोप है कि 3 लोगों ने गुरुवार सुबह करीब 9 बजे गांव पहुंचकर गोलियां चलाईं। पुरानी रंजिश में हुई फायरिंग पुष्पेंद्र और अरुण के घर के पास फायरिंग किए जाने का आरोप है। पुष्पेंद्र के बड़े भाई अश्विन ने बताया कि बुधवार रात कुछ लोग मोहल्ले में आकर झगड़ा करने लगे थे। मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया था। आरोप है कि गुरुवार सुबह छिबौली निवासी आरोपी वहां पहुंचे। उन्होंने अरुण के घर के गेट पर फायरिंग की। इसके बाद पुष्पेंद्र के घर के सामने खड़े होकर गाली-गलौज की और गोलियां चलाईं। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीनों मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User