गोविंदपुरम में चाकूबाजी:पेट में चाकू लगने के बाद युवक को स्कूटी से अस्पताल ले गए; CCTV में खून रोकने की कोशिश करते दिखे लोग
गाजियाबाद के गोविंदपुरम में 24 सितंबर की रात दो परिचित युवक समूहों के बीच हुए विवाद में चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में चाकू लगने के बाद घायल हर्ष चौधरी को एक युवक पकड़कर ले जाता दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद उसके साथी हर्ष को सड़क किनारे बैठाते हैं। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट जाती है। CCTV में हर्ष के पेट से खून निकलता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वहां मौजूद एक युवक अपनी शर्ट उतारकर उसके घाव पर रखता है और खून रोकने की कोशिश करता है। कुछ देर बाद हर्ष का एक साथी उसे स्कूटी पर बैठाकर अस्पताल ले जाता है। बताया गया है कि घटनास्थल से करीब 4 किलोमीटर दूर अस्पताल तक हर्ष को स्कूटी से ही ले जाया गया। सात नामजद समेत कई के खिलाफ मुकदमा घटना के बाद हर्ष के साथी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसमें बादल, मारूफ, फरमान, जुनैद समेत 7 नामजद और कई अज्ञात आरोपियों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने अब तक नामजद आरोपियों सुमित, देवराज और समीर को हिरासत में लिया है। एसीपी कविनगर अभय राजेन्द्र डागा ने बताया कि थाना कविनगर पुलिस ने मामले में सुमित, देवराज और समीर को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। कार्रवाई की मांग को लेकर धरना घटना के विरोध में हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और संगठन के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया। शिव शक्ति धाम डासना से मोहित बजरंगी भी धरने में पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)