चित्रकूट में जहर खाने से महिला की मौत:हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, पुलिस जांच में जुटी

Sep 26, 2026 - 16:47
0
चित्रकूट में जहर खाने से महिला की मौत:हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, पुलिस जांच में जुटी
चित्रकूट में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार शाम महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे शिवरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला भरतकूप थाना क्षेत्र के पांडेपुरवा गांव का है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत मृतक की पहचान पांडेपुरवा निवासी सुधा देवी पत्नी संतोष पांडे के रूप में हुई है। परिजन हालत बिगड़ने के बाद उन्हें पहले शिवरामपुर सीएचसी लेकर पहुंचे थे। वहां से जिला अस्पताल रेफर किए जाने के बाद उनका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पोस्टमार्टम कराया गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि शुरुआती जांच में महिला के जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User