गृह क्लेश और जमीन बंटवारे के विवाद में दी जान:कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी ने बुलाई पुलिस

Nov 13, 2026 - 19:28
0
गृह क्लेश और जमीन बंटवारे के विवाद में दी जान:कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी ने बुलाई पुलिस
संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र के बेहटा साहू गांव में युवक का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने गृह क्लेश और जमीन के बंटवारे को लेकर परेशान रहने की बात कहते हुए पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पुलिस को दी। शुक्रवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खिड़की से फंदे पर लटका देखा शव मृतक की पहचान प्रेम किशोर पुत्र स्व. गिरिराज के रूप में हुई है। गांव के सत्यवीर सिंह ने खिड़की से कमरे में लगे कुंडे पर प्रेम किशोर को फंदे से लटका देखा। उन्होंने शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उसे नरौली कस्बे के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरौली लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन शव को घर ले गए। पत्नी की सूचना पर पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए पत्नी गुड्डी देवी ने पति की मौत की सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि युवक की मौत मध्यरात्रि करीब 3 बजे हुई थी। मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई थाना प्रभारी बोविंद्र कुमार ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव पहुंची थी। परिजनों ने बताया कि युवक फंदे पर लटका मिला था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पत्नी या अन्य परिजन की शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User