सीएचसी महेवा में गार्ड से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा

Nov 13, 2026 - 19:28
0
सीएचसी महेवा में गार्ड से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
इटावा में बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़ित गार्ड की तहरीर पर गुरुवार को दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे थे लोग जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे महेवा निवासी 55 वर्षीय राघवेंद्र शुक्ला उर्फ बंटू सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उनके साथ चार-पांच लोग उन्हें उपचार के लिए सीएचसी महेवा लेकर पहुंचे थे। इमरजेंसी में डॉक्टर मौजूद नहीं होने पर साथ आए लोगों ने सुरक्षा गार्ड से चिकित्सक के बारे में पूछा। डॉक्टर के जवाब पर हुआ विवाद औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम दरबटपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह सेंगर सीएचसी महेवा में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि पूछने पर उन्होंने लोगों को जानकारी दी कि डॉक्टर खाना खाने गए हैं और कुछ देर में वापस आ रहे हैं। इसी बात को लेकर उनके साथ आए लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट गार्ड के आरोप के मुताबिक, हमलावरों ने उनके साथ मारपीट करते हुए अस्पताल के बाहर तक ले गए। पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। इसके बाद पीड़ित धर्मेंद्र सिंह सेंगर ने बकेवर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी थी। गुरुवार को दर्ज हुआ मुकदमा पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कर रही मामले की जांच थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक ने बताया कि सीएचसी महेवा में सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User