बीमारी से परेशान महिला ने बेतवा नदी में छलांग लगाई:राहगीरों ने उसे बाहर निकाला; डायल 112 पुलिस जिला अस्पताल ले गई
हमीरपुर में शुक्रवार को बेतवा नदी पुल से एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों ने उसे बाहर निकाला। डायल 112 पुलिस टीम उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज चल रहा है।
कुरारा थाना क्षेत्र के कुशौली पुरवा गांव की प्रांशी (करीब 25) इलाज के लिए शुक्रवार को मुख्यालय आई थी। जानकारी के मुताबिक, उसे दौरे पड़ते हैं और उसका इलाज चल रहा है।
महिला के नदी में कूदने के बाद पुल पर मौजूद कुछ राहगीर उसे बचाने के लिए नदी में उतरे। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने उसे बाहर निकाला। घटना के बाद पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)