गुजैनी हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी:फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की मौत; छह महीने पहले पत्नी का निधन हुआ था

Nov 13, 2026 - 15:19
0
गुजैनी हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी:फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की मौत; छह महीने पहले पत्नी का निधन हुआ था
कानपुर के गुजैनी में गुरुवार देर रात ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें तत्काल पास के निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 6, माह पहले हुई थी पत्नी की मौत अब पति की मौत के बाद बच्चे हुए बेहाल बर्रा विश्व बैंक कॉलोनी निवासी (31) वर्षीय उत्कर्ष मिश्रा कानपुर देहात के रनियां स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। परिवार में पिता रामशंकर, मां सुशीला और तीन भाई अनिरुद्ध, आशीष व प्रशांत हैं। परिजनों ने बताया कि उत्कर्ष की पत्नी जया का करीब छह महीने पहले निधन हो गया था। उनके दो बच्चे अवि और श्योर हैं। पत्नी की मौत के बाद उत्कर्ष ही दोनों बच्चों की परवरिश कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार रात उत्कर्ष फैक्ट्री में ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। वह गुजैनी हाईवे पर पहुंचे ही थे कि इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उत्कर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें आनन-फानन में नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उत्कर्ष की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। छह महीने पहले पत्नी को खोने के बाद अब दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में बच्चों की परवरिश को लेकर भी परिजन चिंतित हैं। थाना प्रभारी बोले- जाँच कर तहरीर के आधार पर होंगी कार्रवाई गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हादसे के बाद फरार वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए हाईवे व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस वाहन का पता लगाने के साथ ही आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User