ग्रीन बेल्ट से पौधे हटाने पर 2 पक्षों में मारपीट:ग्रेटर नोएडा के नवादा गांव की घटना सीसीटीवी में कैद, 84 साल के बुजुर्ग को चोटें
ग्रेटर नोएडा के नवादा गांव में ग्रीन बेल्ट की जमीन से पेड़-पौधे हटाने को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में मारपीट हुई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दीपक कुमार ने आरोप लगाया कि पेड़-पौधे और दीवार तोड़ने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर हमला किया। उनके मुताबिक, हमलावरों ने लाठी-डंडों से वार किया। इसमें उनके 84 साल के ताऊ रणवीर सिंह को गंभीर चोटें आईं। दीपक कुमार ने बताया कि उनके घर के पास ग्रीन बेल्ट की जमीन पर लगे पेड़-पौधे हटाने का कुछ लोग विरोध कर रहे थे। आरोप है कि कुछ नामजद लोगों समेत कई लोग वहां पहुंचे और दीवार तोड़ने की कोशिश की। वीडियो बनाने के बाद वे घर में घुसे और मारपीट की। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले। एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर भी फेंके गए। घटना के बाद दीपक ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि बीटा-2 थाने में मारपीट की शिकायत मिली है। शिकायत और सीसीटीवी फुटेज देखकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)